गर्मियों का सीजन किचन में समय बिताने के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं है। मगर पेट जो ना कराए, इस मौसम में जल्दी से खाना बनाकर किचन से छुटकारा पाने का मन करता है। ऐसे में अगर आपके दोस्त घर आ जाएं तो क्या करेंगे। जाहिर सी बात है गर्मियों में बाहर का खाना कम ही लोग पसंद करते हैं। आपकी इसी मुश्किल का हल निकालने के लिए आज हम बताने जा रहे हैं आसान और 15 मिनट से भी कम समय लेने वाली हेल्दी रेसेपी।तो अपने दोस्तों को इस वीकेंड घर बुलाएं और अपनी स्वादिष्ट रेसेपी से उनका दिल जीत लें।