फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन स्वादिष्ट डिशेज से अपनी शाम को बनाएं तरोताजा, जानें बनाने की आसान विधि

Thu, 25 Apr 2019 10:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुबह जल्दी-जल्दी में घर से निकल जाना, दिन भर ऑफिस में काम का प्रेशर और शाम को थकी हालत में आपकी ताकत बिल्कुल खत्म हो चुकी होती है। मन करता है शाम को बढ़िया सा स्नैक्स मिल जाये तो एनर्जी वापस आ जाएगी। लेकिन स्नैक्स का मतलब चौराहे पर मिलने वाली चाट नहीं बल्कि हेल्दी स्नैक्स है। आगे की स्लाइड्स में जाने 30 मिनट में हेल्दी स्नैक्स बनाने की विधि जो शाम में आपको फिर से जीवंत कर देगी। 
 
विज्ञापन

2 of 4
म्यूसली गाजर हलवा 
-एक सॉस पैन में घी गरम करें। 
-कद्दूकस किए हुए गाजर को घी में 5 मिनट तक पका लें। 
-इसे 5 मिनट तक ढक कर पकाएं।
-दूध डालने के बाद अगले 20 मिनट तक और पकाएं। 
-इसके बाद इसमें खोया को भी अच्छी तरह मिलाएं। 
-अब चीनी, इलायची पाउडर और म्यूसली डालें। 
-इसे 7-8 मिनट तक पकने दें। फिर गर्मा-गरम परोसें। 
 
विज्ञापन

3 of 4
चॉको टिरामिसु
-एक कटोरी में मस्करपोन, फ्रेश क्रीम, चीनी की चाशनी और दही को एक साथ तब तक मिलाते रहें, जब तक ये बिल्कुल हल्का और फ्लफी न हो जाए। 
-चुटकी भर कॉफी पाउडर मिलाएं।
-आधे कप पानी में कॉफी पाउडर और चीनी को गाढ़ा होने तक उबालें। 
-इसके ठंडा होने के बाद कॉफी चॉकोज क्रम्बल बनाने के लिए इसे पीसे हुए चॉकोज पर पतली परत के रूप में फैलाएं। 
-बाउल में चॉकोज क्रम्बल और मस्करपोन को एक के बाद एक लेयर में डालें। 
-इसके ऊपर कॉफी पाउडर डालें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
म्यूसली केला पैनकेक
-क्रश की हुई म्यूसली, मैश किया हुआ केला, मैदा और बेकिंग पाउडर के साथ पानी मिलाकर गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लें। 
-इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 
-अब थोड़े मिक्सचर को नॉन स्टिक पैन में डाल लें। 
-पैन केक के किनारों पर चम्मच से घी डालें, इसे एक तरफ से पकाएं। 
-इसे पलटें और 3-4 मिनट के लिए पकाएं। 
-देसी खजूर वाले गुड़ की चाशनी के साथ परोसें। 
(रेसिपी साभार: शेफ रणवीर बरार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें