वजन कम करने के लिए कई जादुई डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह दी जाती है लेकिन ये कितने कारगर हैं इसके बारे में कोई नहीं कह सकता। इसी डाइट प्लान में से एक सलाह ये भी दी जाती है कि वजन कम करने के लिए खाली पेट पानी पीना बेहद कारगर है जानिए इस बात में कितनी सच्चाई है।
वर्जिनिया टेक के शोधकर्ताओं ने इस विषय पर शोध किया। इसमें उन्होंने लोगों का 2 ग्रुप बनाया गया। दोनों ग्रुप को लो कैलोरी डाइट प्लान फॉलो करने की हिदायत की गई। लेकिन केवल एक ग्रुप को हर बार खाना खाने से पहले आधा लीटर पानी पीने को दिया गया।
12 हफ्ते के बाद शोधकर्ताओं ने पाया कि जो ग्रुप खाली पेट पानी पीता था वो दूसरे ग्रुप के मुकाबले 44 प्रतिशत ज्यादा तेजी से वजन कम कर पाया।