फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2018: माता लक्ष्मी को चाहते हैं खुश करना तो पूजा के समय चढ़ाएं ये 5 प्रसाद

Wed, 07 Nov 2018 09:00 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
laxmi - फोटो : file photo
 दिवाली पर मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। कभी मां को लाल चुनरी तो कभी धनतेरस पर नया झाड़ू खरीदकर उन्हें अपने घर बुलाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। अगर आप भी चाहते हैं कि साल भर मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर बनी रहे तो इस दिवाली भूलकर भी पूजा में मां लक्ष्मी को इन पांच प्रसादों का भोग लगाना न भूलें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Singhara - फोटो : file photo
सिंघाड़ा
शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी मां को पानी से बहुत प्रेम है। यही वजह है कि उन्हें पानी में उगने वाले फल-फूल बेहद पसंद होते हैं। माना जाता है कि पानी में उगने वाला सिंघाड़ा देवी लक्ष्मी का बेहद प्रिय फल है। इस दिवाली पानी में उगने वाला यह फल देवी लक्ष्मी को प्रसाद के रूप में जरूर चढ़ाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
बताशा
ऐसा माना जाता है कि मां को बताशे खूब पसंद हैं। दिवाली पर लड्डू, गुड़ से बनी चीजों के साथ बताशे भी लक्ष्मी माता को चढ़ाएं जाते हैं। दिवाली पर इन्हें देवी लक्ष्मी पर चढ़ाने से वह खुश हो जाती हैं।  

4 of 6
नारियल
नारियल
नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। नारियल मां लक्ष्मी का भी प्रिय फल होता है। अगर आप दिवाली पर नारियल को प्रसाद के रूप में देवी लक्ष्मी पर चढ़ाते हैं तो देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
paan - फोटो : file photo
पान
दिवाली की पूजा में पान का भी बहुत महत्व है। कई तरह की पूजा में पान भगवान को अर्पित किया जाता है लेकिन दिवाली पूजा में खास तौर पर मीठा पान मां लक्ष्मी को चढ़ाया जाता है। लक्ष्मी पूजन संपन्न होने के बाद पान का भोग लगाना चाहिए।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मखाने - फोटो : file photo
मखाने
देवी लक्ष्मी को प्रसाद में मखाने का भोग लगाना भी बहुत फलदायक होता है।मखाना देवी लक्ष्मी के प्रिय फूल कमल का फल होता है इसलिए देवी लक्ष्मी को यह बहुत पसंद है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें