फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली घर पर बनाएं सूजी के रसगुल्ले, खाते ही आ जाएगा मजा

Mon, 05 Nov 2018 10:58 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
sooji rasgulle - फोटो : instagram
दिवाली के दिन घर पर कई सारे पकवान बनते हैं। ऐसे में अगर आप सोच रही हैं इस बार क्या मीठा बनाया जाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। घर पर गुलाबजामुन तो आपने बहुत बनाए होंगे पर रसगुल्ले शायद ही कभी ट्राई किए होंगे। तो इस दिवाली घर वालों और मेहमानों के लिए बनाएं सूजी के रसगुल्ले, जो बनाने में भी है बेहद आसान...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
sooji rasgulle - फोटो : facebook
-सूजी
-2 बड़ा चम्मच देसी घी
-1 बड़ी कटोरी दूध
-3 बड़े चम्मच चीनी
-1 छोटा चम्मच बारीक कटा पिस्ता
-आधा कप बारीक कटे ड्राई-फ्रूट्स
-चुटकीभर केसर
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
suji rasgulle - फोटो : facebook
सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में दूध और चीनी डालकर उबालें। अब इसमें धीरे-धीरे कड़छी चलाते हुए सूजी डालें जिससे कोई गांठ न बन पाए। जैसे ही सूजी ठोस हो जाए तो आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब अपनी हथेलियों पर घी लगाकर उन्हें चिकना कर लें। अब सूजी के बीचों-बीच ड्राई-फ्रूट्स भरते हुए गोलाकार करते हुए रसगुल्ले तैयार कर लें। अब एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार करने रख दें।

चाशनी के तैयार हो जाने पर उसमें रसगुल्लों को डालकरर ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं फिर आंच बंद कर दें। आपके सूजी के रसगुल्ले तैयार हैं। अब इनके ऊपर बारीक कटे पिस्ते और केसर से गार्निश कर सर्व करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें