फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागदौड़ ज्यादा हो तो ये डाइट बढ़ाएगी स्टैमिना

Thu, 25 Apr 2013 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर ऑफिस में काम, घर के काम, बाजार, पढ़ाई, आउटिंग, मौज-मस्ती और न जाने क्या-क्या। दिन भर की व्यस्तता के दौरान सबकुछ संभालना आजकल हम सबकी जरूरत है लेकिन इतना सबकुछ मैनेज करने के लिए शरीर में स्टैमिना भी तो होना चाहिए।
विज्ञापन


स्टैमिना बढ़ाने के लिए शरीर में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन आदि तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। आइए जानें किस तरह की डाइट आपका स्टैमिना बढ़ने में मददगार है -

बीन्स
बीन्स में मिनिरल्स और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद हैं जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे काम करते वक्त शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह तेजी से होता है जिससे शरीर को काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहती है।
विज्ञापन


ओट्स
ओट्स में अच्छी मात्रा में कांप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो कई घंटों तक शरूर को ऊर्जावान बनाने में मदद करते हैं।

कॉफी
स्टैमिना बरहकरार रखने और थकान दूर रखने के लिए कॉफी भी फायदेमंद है। दिन में एक कप कॉफी सेंट्रल नर्वस सिस्टम को प्रबावित करती है जिससे थकान का एहसास कम होता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है।

हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से शरीर में रेड ब्लड सेल का स्तर बढ़ जाता है। इनमें फाइबर और ग्लूकोज का स्तर अधिक रहता है। इससे पूरे दिन काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपका स्टैमिना बना रहेगा।

केला
स्टैमिना बढ़ाने के लिए केले का सेवन भी फायदेमंद है। इसमें कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में मौजूद है। इसके अलावा, इसके सेवन से डोपमाइन नामक रसायन बनता है जो एकाग्रता बढ़ाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें