फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से वजन घटाना है तो डाइट में लें ये पांच चीजें

Mon, 22 Jul 2013 04:56 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन तेजी से घटाने और वापस अपनी पुरानी जीन्स में फिट होने का मन अगर आपने बना लिया है तो डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना आपके लिए जरूरी होगा जो अधिक कैलोरी भी नहीं बढ़ाती हैं और आपकी भूख भी शांत करती हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने से वजन घटाने में आपको आसानी भी होगी और आप एक्टिव भी रहेंगे।

तरबूज
कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि पानी की अधिकता वाले इस फल से आप 33 प्रतिशत तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। विटामिन सी, ए और लाइकोपीन अच्छी मात्रा में होते हैं।

बिना डाइटिंग के वजन कैसे घटाएं, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

रसभरी
रैस्बेरी या रसभरी के सेवन से भी वजन घटाने में आसानी होती है। यह शरीर में फैट्स घटाने वाले हार्मोन को सक्रिय करता है और कैलोरी कम करता है। रोज 100 मिलीग्राम से लेकर 200 मिलीग्राम रसभरी का सेवन फायदमंद है। यह फल कैलोरी कम करने के साथ-साथ दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन


सेब
भूख लगने पर स्नैक्स की जगह अगर आप रोज सेब खाएं तो न सिर्फ आपका वजन नियंत्रित रहेगा बल्कि हेल्दी भी रहेंगे। इसमें कैलोरी कम हैं और विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर अच्छी मात्रा में हैं। इसके अलावा यह शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है।

लोबिया
लोबिया में पिनोलेनिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में उन हार्मोन को सक्रिय रखता है जो मस्तिष्क को पेट भरने का संकेत देते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, सी और डी भी अच्छी मात्रा में होते हैं।

बीन्स
बीन्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी आधी से अधिक कैलोरी शरीर सोख नहीं पाता है और इसकी कैलोरी का इस्तेमाल शरीर सबसे पहले करता है। ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए डाइट में बीन्स को शामिल करना फायदे का सौदा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें