सेब जलेबी बनाने की विधि
-सबसे पहले हम जलेबी बनाएंगे। इसके लिए एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे कुछ समय के लिए अलग रख दें।
-अब एक बर्तन लीजिए उसमें मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें। आपका बैटर तैयार है इसे साइड रख दें।
-अब हम चाशनी की तैयारी करेंगे। इसके लिए आप चीनी और पानी को उबाल लें। जब इसमें उबाल आने लगे तो आंच को मंदी कर दें।
-अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और इसे तब तक उबलने दें जब तक एक तार की चाशनी बनकर न तैयार हो जाए।
-अब हम जलेबियों को तलेंगे। इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें।
-सेब के टुकडों को मैदे का जो मिश्रण तैयार किया था उसमें डिप करें और तेल में डालें।
-इसे धीमी आंच पर तब तक तले जब तक सुनहरा न हो जाए।
-जलेबियों के तलने के बाद इन्हें दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें।
-आपकी सेब जलेबी बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर कटे काजू और गुलाब की पत्तियों से सजाकर इसे गर्मागर्म सर्व करें।