फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटपट बनाएं आम की रबड़ी, एक बार जरूर ट्राई करें यह टेस्टी रेसिपी

Mon, 15 Jul 2019 10:13 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
mango rabri - फोटो : Instagram
विज्ञापन

आम की एक जैसी रेसिपी से बोर हो गए हैं तो इस हफ्ते आम की रबड़ी ट्राई करें। एक बार आप इस रेसिपी को बनाएंगे तो लोग आपसे बार-बार इसे बनाने की फरमाइश करेंगे। आइए जानते हैं आम की रबड़ी बनाने का आसान तरीका...

विज्ञापन

mango - फोटो : mango
आम की रबड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 लीटर फुल क्रीम दूध
3 आम
100 ग्राम चीनी
10-12 केसर
50 ग्राम पिस्ता
विज्ञापन

- फोटो : social meida'
आम की रबड़ी बनाने का आसान तरीका:
-आम की रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पूरी तरह पके हुए दो आम का गूदा निकाल लें।
-एक आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
-पिस्ता को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
-अब गैस पर तेज आंच पर एक कड़ाही में दूध डालें और गर्म करें।
-दूध में उबाल आने पर गैस को मंदी कर दें।
-दूध में चीनी और केसर मिलाएं।
-कम आंच पर दूध को तब तक उबाले जब तक कि दूध एक तिहाई न रह जाए। 
-दूध को बीच-बीच में थोड़ी-थोड़ी देर चलाते रहे जिससे कि दूध जले नहीं।
-जब दूध एक तिहाई रह जाए तब इसे आंच से उतार लें और और ठंडा होने दें।
-अब इसमें आम के टुकड़े और आम का गूदा अच्छी तरह मिलाएं।
-इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
-डिनर के बाद आम की रबड़ी को सर्व करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें