फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के मौसम में बनाएं क्रिस्पी कॉर्न समोसा, खाने में आएगा मजा

Wed, 07 Jul 2021 08:25 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर पर यदि आलू का समोसा खाकर हो चुके हैं बोर तो इस बार बनाएं कॉर्न समोसा। इसका स्वाद लाजवाब होता है और बारिश के मौसम में इसे गरमा-गरम खाना सभी को अच्छा लगता है। 
विज्ञापन
समोसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश होती है तो कुछ तला-गला खाने का दिल भी होता है। गर्मी के मौसम में तो कई सारे लोग तली हुई चीजों से परहेज करते हैं। ऐसे में यदि पकौड़े, समोसे, कचौरी का नंबर गर्मी के बाद बारिश के मौसम  में ही लगता है लेकिन यदि इनमें भी कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो कॉर्न समोसा एक बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं कि घर पर कॉर्न समोसा कैसे बनाया जाता है? 

क्या चाहिए

विज्ञापन

भरावन के लिए - उबले हुए मक्का दाने- कप, मोजरेला चीज- 1 कप कद्दूकस की हुई, हरी मिर्च- 4-5 बारीक कटी हुई, नमक- स्वादानुसार, हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच।
समोसे के खोल के लिए – मैदा- 1 कप, नमक- छोटा चम्मच, पिघला हुआ घी- 1 बड़ा चम्मच, पानी।

ऐसे बनाएं
बोल में मैदा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह से मसलें। अब पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें। इसे ढंककर एक तरफ रखें। भरावन बनाने के लिए सारी सामग्री मिलाएं। गूंधे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गोल बेल लें। इस गोल रोटी को चाकू की मदद से बीच से काटकर बराबर दो हिस्सों में बांटें। एक हिस्से को मोड़कर कोन बना लें और किनारों पर पानी लगाकर चिपका लें, जैसे समोसे के लिए कोन बनाते हैं ठीक वैसा ही। अब इस कोन में भरावन का मिश्रण भरें और खुले हिस्से पर पानी लगाकर चिपका दें। इसी तरह शेष लोइयों से समोसे बना लें। इन्हें गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तल लें। तैयार समोसे हरी या लाल चटनी के साथ परोसें। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें