मूंग की दाल को कई घरों में बीमार की दाल भी कहा जाता है। जब भी कोई बीमार पड़ता है तभी इस दाल को बनाया जाता है लेकिन यदि मूंग की दाल को मुरादाबादी तरीके से बनाएंगे तो इसका स्वाद एकदम ही बदल जाएगा। यह आपके घर में सभी को पसंद आएगी। इस दिल को खाने के कोई नुकसान भी नहीं है। आइए जानते हैं मुरादाबादी दाल बनाने की विधि और सामग्री।
सामग्री-
मूंग की धुली दाल- 1 कप, बारीक कटा प्याज- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा अदरक- 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी- 1/4 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, जीरा- 1/2 छोटा चम्मच, गर्म मसाला पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच, हींग- चुटकी भर, नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच, घी- 1 बड़ा चम्मच, मक्खन- स्वादानुसार (ऐच्छिक)।
विधि-
दाल को धोकर 4 कप पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें। कुकर में पानी सहित दाल, नमक व हल्दी डालकर पकाएं। प्रेशर बनने पर आंच मंद कर दें और 5 मिनट तक पकाएं। आंच से उतारकर ठंडा होने दें। प्रेशर कुकर खोलें, ध्यान रहे दाल अच्छी तरह गल जानी चाहिए। घी में जीरे हींग का छोंक बनाकर दाल में डालें। शेष सारी सामग्री भी डाल दें।इसके बाद गरम-गरम दाल पराेसें। चाहें तो थोड़ा मक्खन भी डाल सकते हैं।