फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: टी टाइम स्नैक्स के लिए परफेक्ट है सूजी बॉल्स, रेसिपी है बेहद आसान

Wed, 29 Jun 2022 12:37 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉर्न बारिश के मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। इससे बनाई चीजें भी घर में इन दिनों बड़े चाव से खाते हैं। ऐसे में आप नाश्ते में कॉर्न सूजी बॉल्स की रेसिपी को जरूर ट्राय कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
कॉर्न सूजी बॉल्स - फोटो : Social Media

घर में मेहमान आ जाएं या फिर शाम के समय चाय के साथ कुछ चटपटा खाने का दिल हो। घर में आप सूजी और कॉर्न से बने बॉल्स बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे फटाफट और बिना किसी तैयारी के बनाया जा सकता है। वैसे भी बच्चे अक्सर ही कुछ नया और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में उन्हें ये सूजी बॉल्स काफी पसंद आएंगे। तो चलिए जानें क्या है सूजी कॉर्न बॉल्स को बनाने की विधि।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सूजी - फोटो : Istock

सामग्री-

दूध -1 कप

सूजी- 1 कप

मकई के दाने- 3 चम्मच

हरी मिर्च- 2-3

लाल मिर्च- 2 दरदरी पीसी हुई

नमक- स्वादानुसार

तेल- आवश्यकतानुसार

ब्रेड क्रम्स- 3 चम्मच

काली मिर्च- चुटकीभर

मैदा- आधी कटोरी

हरा धनिया

विज्ञापन

3 of 4
boil corn

विधि-
सूजी के कॉर्न बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें। सूजी को भूनने के लिए बस दो चम्मच तेल की जरूरत होगी। इसे अच्छे से भून लें। सूजी को भूनकर इसमे दूध डाल दें। अब दूध के साथ सूजी को पका लें। जब सूजी दूध को सोख ले। तो इसे गैस पर से उतार कर रख लें। अब इस मिश्रण में उबले हुए कॉर्न को डालें। कॉर्न को उबालने के लिए कूकर में स्वीट कॉर्न के साथ थोड़ा सा पानी और बटर डालकर दो से तीन सीटी पका लें। 

विज्ञापन

4 of 4
corn cheese balls
स्वीट कॉर्न के साथ हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस मिश्रण को ठंडा हो जाने दें। जब ये सूजी का मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसके छोटे-छोटे आकार के गोले तैयार कर लें। इन गोलों को एक किनारे रख लें। अब एक कटोरी में मैदा लेकर उसमे एक चुटकी नमक और काली मिर्च डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब ये तेल गर्म हो जाए तो सूजी के बॉल्स को मैदे के घोल में डुबोकर गीला कर लें। फिर प्लेट में रखे ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटे। फिर गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। बस गर्मागर्म क्रिस्पी सूजी कॉर्न को केचप के साथ सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें