फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीज पिज्जा छोड़ इस हफ्ते ट्राई कीजिए चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा, खाते ही आ जाएगा मजा

Mon, 08 Jul 2019 07:30 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
chocolate brownie pizza - फोटो : Instagram
विज्ञापन

आज तक आपने चीज पीज्जा से लेकर पेपरोनी, चिकन, इटेलियन पिज्जा खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट पिज्जा के बारे में सुना है। चॉकलेट का नान सुनते ही सबके कान खड़े होना लाजमी है। आइए जानते हैं चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा की आसान रेसिपी...

विज्ञापन

brownie
चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा की सामग्री
-180 ग्राम ब्राउनी              -10 ग्राम ब्लैकबैरी
-15 एमएल चॉकलेट सीरप    -50 ग्राम क्रीम चीज
-70 ग्राम स्ट्रॉबेरी               -4 ग्राम मिंट
-4 ग्राम एडिबल फ्लॉवर         -10 ग्राम ब्लूबेरी
-20 ग्राम शक्कर               -10 ग्राम रास्पबेरी
-15 ग्राम फेटी हुई मलाई
विज्ञापन

chocolate brownie pizza - फोटो : Instagram
चॉकलेट ब्राउनी पिज्जा बनाने की विधि

-अवन को 350 डिग्री एफ पर गर्म कर लें। 
-सबसे पहले पिज्जा पैन पर क्रीम चीज लगाएं। अब ब्लूबेरी, रास्पबेरी, क्रीम चीज, फेंटी हुई मलाई, चॉकलेट सीरप, ब्राउनी, ब्लैकबेरी, शक्कर और चॉकलेट सीरप को अच्छे से मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। 
-मिक्सचर को पैन पर फैला दीजिए। अब इसे बेक होने के लिए 20 मिनट तक ओवन में रख दें। अब इसे निकालकर ठंडा होने के लिए बाहर रख दें।
-अब क्रीम चीज, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी और शक्कर को एक में मिलाकर एक बर्तन में रख लें।
-अब तैयार किए मिक्सचर को बेक हुई ब्राउनी के ऊपर फैला दें। ऊपर से बची हुई ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी डाल दें। थोड़ा सा क्रीम चीज और चॉकलेट सीरप भी डालें।
-आखिर में फेंटी हुई मलाई और मिंट से गार्निश करें। आपका पिज्जा बनकर तैयार है। सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें