सामग्री
इस डिश को तैयार करने में आपको 1 घंटा 30 मिनट लग सकता है। डिश के लिए तैयारी करने में आपको 15 मिनट लग सकता है। बकाई गई सामग्री दो लोगों के हिसाब से है। कैरेट लड्डू बनाने के लिए आप 5 गाजर, 1 टेबल स्पून घी, 1/4 टी स्पून इलाइची पाउडर, 1/4 कप नारियल, मुट्ठी बर किशमिश, जरूरत के मुताबिक चीनी ले लें।
विधि
कद्दूकस किए हुए गाजर को कुछ देर भूनें। इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलाइची पाउडर डालें। जब एक बार साकी चीजें आपस में अच्छे से मिल जाएं और पानी सूख जाए तो इसे एक तरफ कर दें। अब इस मिश्रण से लड्डू तैयार करें और हर लड्डू में किशमिश लगाएं।