बचपन में जो खेल आपने मजे के लिए खेले होंगे आज वो आपके दिमाग तेज करने का जरिया बन सकते हैं। एक शोध में पाया गया है कि बचपन के खेल जैसे पेड़ पर चढ़ने, नंगे पांव दौड़ने और घुटनों के बल चलने से आपकी याददाश्त मजबूत होती है।
मेल ऑनलाइन की एक खबर के मुताबिक रोजमर्रा के कामों को याद करने के लिए दिस याददाश्त की जरूरत होती है वह ये खेल खेल कर 50 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। रोज के काम से मतलब है फोन नंबर, रास्ता, शॉपिंग की लिस्ट जैसी छोटी मोटी चीजें याद रखना।
लेकिन फिर भी अगर आप बचपने से बाहर आ गए हैं और ये तरकीबें नहीं आजमाना चाहते तो आपके लिए दूसरा रास्ता भी है। स्कवाश, टेनिस या फुटबॉल खेल कर भी आप अपनी स्मर्ण शक्ति बढ़ा सकते हैं क्योंकि इन खेलों का भी वही असर पड़ता है जो पेड़ चढ़ने या नंगे पांव दौड़ने से पड़ता है।
पेड़ पर चढ़ने की तरह ही इन खेलों को खेल कर आपका दिमाग इस बात के लिए खुद को तैयार करता है कि कैसे चढ़ना है, संतुलन बनाना है और खुद को बचाए रखना है।