फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमाग के लिए बड़ा खतरा हो सकती है ऐसी डाइट

Mon, 24 Feb 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए एक शोध में दिमाग को प्रभावित करने वाली डाइट के बारे में वैज्ञानिकों ने दावा किया है।
विज्ञापन


अमेरिकन कॉलेज ऑफ न्यूट्रिशन के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि कार्बोहाइड्रेट की अधिकता वाली डाइट के अधिक सेवन से याददाश्त संबंधी रोग जैसे डिमेंशिया, एल्जाइमर आदि का रिस्क बढ़ जाता है।

पढ़ें - याददाश्त कमजोर है तो तेज करेंगी ये 7 डाइट

शोधकर्ता डॉ. डेविड पर्लमुटर के अनुसार, ''कार्बोहाइड्रेट युक्त अधिक कैलोरी वाली डाइट सिर्फ कैलोरी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका प्रभाव हमारे दिमाग की सक्रियता पर भी पड़ता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोध लीडिंग एज जर्नल में प्रकाशित हुआ है जिसमें दिमाग और पाचन प्रक्रिया के संबंध के बारे में यह नई जानकारी मिली है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि कार्बोहाइड्रेट युक्त डाइट रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाता है जसिसे दिमाग में होने वाला रक्त संचार अवरुद्ध होता है और मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें