फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही बनाएं और जी भरकर खाएं बूंदी के लड्डू

Sun, 18 Jul 2021 09:19 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर पर बूंदी लड्डू बनाना बहुत कठिन काम नहीं है। इसके लिए आपको चाशनी और बूंदी तैयार करना होगी और फिर लड्डू का बांधना है। घर पर बनाएं बूंदी लड्डू बहुत स्वादिष्ठ लगते हैं और बच्चे हो या बड़े, कोई भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं सकेगा। 
विज्ञापन
ladoo - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदी के लड्डू का भोग प्रथम पूजनीय गौरी पुत्र गणेश जी को लगता है लेकिन प्रसाद के रूप में जब बूंदी का लड्डू मिलता है तो कई बार मन में एक इच्छा रह जाती है कि काश, और मिल पाता। ऐसे में इस बार आप घर पर ही बूंदी के लड्डू बनाने की कोशिश करें और भोग लगाकर जी भरकर खाएं। आइए जानते हैं बूंदी के लड्डू बनाने का तरीका। 

सामग्री-

बेसन - 250 ग्राम 

घी या तेल - 400 ग्राम 

चीनी - 500 ग्राम 

पीसी छोटी इलाइची - 1 छोटा चम्मच

बादाम और पिस्ता - 2 बड़े चम्मच

खरबूजे के बीज - 2 बड़े चम्मच

विधि-

सबसे पहले बेसन लें और उसे किसी बर्तन में छान लें और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। घोल इतना गाढ़ा होना चाहिए कि झारे पर डालने से वह बूंद बूंद करके झारे के छेद से गिरे। घोल में 2 छोटे चम्मच घी डालकर अच्छे से फेंट लें। एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल या घी गरम करें। अब झारे को कढ़ाई के ऊपर रख कर उस पर एक बड़ा चम्मच बेसन का घोल डाले। जब बूंदी अपने आप उसमे से गिरना बंद हो जाये तो उसे हटा दें। दूसरे झारे से बूंदी तल लें। सुनहरा पीला रंग होने तक बूंदी को तलें। अब चाशनी बनाने के लिये एक बर्तन में चीनी लें। इसमें आधा कप पानी डालकर गैस पर रखें। चाशनी के गाढ़ापन का ध्यान रखें। इसे ऊँगली से चेक करें। यह चिपचिपी होना चाहिए। पिस्ता, बादाम, खरबूजे के बीज और तैयार बूंदी चाशनी में डालें और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दें। हाथों पर हल्का पानी लगा कर लडडू बांधें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें