सुबह- शाम के समय बच्चों को कुछ ऐसा खिलाया जाए जो कि स्वादिष्ठ तो हो ही, साथ ही सेहत की दृष्टि से भी उत्तम हो तो उनका भी पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसी श्रेणी में आती है पत्तागोभी की लिट्टी की रेसिपी। इसे बनाना बहुत आसान है और बच्चे इसे बड़े चाव से भी खाएंगे क्योंकि तय बात है कि ये उनके लिए कुछ नया हो जाएगा। आइए जानते हैं कि किस तरह से पत्तागोभी की लिट्टी को तैयार किया जाता है।
सामग्री-
पत्तागोभी- आधा
चावल का आटा- दो कप
तेल- जरूरत के अनुसार
हरा धनिया- तीन चम्मच बारीक कटा हुआ
अदरक- एक इंच
हरी मिर्च- 3
अजवाइन- आधा चम्मच
कलोंजी- एक चम्मच
जीरा- एक चौथाई चम्मच
हल्दी- एक चौथाई चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हींग- एक चौथाई छोटा चम्मच
विधि-
सबसे पहले पत्तागोभी को दरदरा पीस लें। अब एक बड़े बाउल में पत्तगोभी, चावल का आटा, कलोंजी, जीरा, अजवाइन, अदरक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, हरा धनिया, हींग, तेल- दो चम्मच और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें। इसमें थोड़ा पानी डालकर घोल बनाएं। इसे कुछ देर के लिए ढंककर रख दें। अब नॉन स्टीक तवा लें और उसपर दो चम्मच तेल डालें। बेटर को एकदम पतला न करें। इसे ढककर मीडियम फ्लेम पर पकाएं। दोनों तरफ से इसे अच्छे से ब्राउन कर लें। अचार या सॉस के साथ इसका सेवन करें।