अगर आप अपने मोटापे से वाकई परेशान हैं तो गौर करें, आपके रुटीन की सिर्फ एक गलती भी मोटापे का कारण हो सकती है।
हाल में हुए शोध की मानें तो स्मार्टफोन और लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी मोटापा बढ़ाने की बड़ी वजह हो सकती है।
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो स्मार्टफोन या लैपटॉप से निकलने वाली नीली रोशनी भूख बढ़ाती बै जिससे भोजन के बाद लोग ओवरडाइट लेते हैं।
हालांकि शोधकर्ताओं ने नीली रोशनी से भूख बढ़ने का कारण अभी तक नहीं खोजा है और इस विषय पर उनका अध्ययन जारी है।
शोध में यह भी माना गया कि देर रात तक स्मार्टफोन और लैपटॉप पर काम करने से न सिर्फ इसकी रोशनी के कारण भूख बढ़ती है बल्कि नींद भी प्रभावित होती है। नींद प्रभावित होने के कारण भी वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
यह शोध साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।