फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितने साल जिएंगे बताएगा यह टेस्ट

Mon, 03 Mar 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानना चाहते हैं कि आप कब तक जिएंगे या फिर आपकी उम्र कितनी है? वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टेस्ट तैयार किया है जिसमें कम से कम आप अगले पांच सालों तक जी पाएंगे या नहीं, इसका पता चल सकता है।
विज्ञापन


लॉस एंजेल्स टाइम्स में प्रकाशित शोध की मानें तो शोधकर्ताओं ने रक्त में और चार प्रोटीन का पता लगाया है जिनके आधार पर व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस्टोनिया और फिनलैंड के 17,000 लोगों के रक्त में मौजूद 106 प्रोटीन के अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने यह पता लगाया है कि अगले पांच सालों में उनकी सेहत कैसी होगी।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का दावा है कि रक्त में पाए जाने वाले कुछ विशेष प्रकार के प्रोटीन का संबंध दिल के रोगों, कैंसर आदि से हो सकता है, जिसके आधार पर उसकी पांच साल की सेहत का पता चल सकता है।
विज्ञापन


यह शोध पीएलओएस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें