फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी हैं वॉट्सऐप के दीवाने, हो सकता है ये रोग

Fri, 28 Mar 2014 02:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप अपने दोस्तों के साथ दिन-रात वॉट्सऐप पर चैट करते हैं? अगर ऐसा है तो वॉट्सऐप का आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल आपको एक नए किस्म का रोग दे सकता है।
विज्ञापन


'द लान्सेट' जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो वॉस्ट्सऐप का बहुत अधिक इस्तेमाल कलाई में बेहद दर्द देने वाले 'वॉट्सऐपाइटिस' नामक नए किस्म के रोग का कारण हो सकता है।

पढ़ें - बायोडाटा की 5 सावधानियां करेंगी नौकरी पक्की

ब्रिटेन के ग्रनाडा यूनिवर्सिटी अस्पताल में हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें वॉट्सऐप पर बहुत अधिक चैटिंग के कारण एक गर्भवती महिला की कलाई में तेज दर्द की समस्या हुई है, जिसे विशेषज्ञों ने 'वॉट्सऐपाइटिस' रोग का नाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रनाडा के जनरल यूनिवर्सिटी अस्पताल की डॉक्टर आइन्स एम फर्नांडीज-गुवेरेरो के अनुसार, ''हमारे पास 27 वर्षीय गर्भवती महिला का मामला सामने आया है जिसे अब तक किसी प्रकार के ट्रॉमा या जोड़ों से जुड़ी समस्या नहीं थी। उसने छह घंटों तक वॉट्सऐप पर मैसेजिंग की जिसमें उसके अंगूठे और उंगलियां लगातार चलते रहे और कलाई में तेज दर्द की दिक्कत हुई।''

डॉक्टरों का मानना है कि स्मार्टफोन के बहुत अधिक इस्तेमाल के कारण अब हमें नई-नई शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले कई शोधों में इसके अत्याधिक इस्तेमाल के कारण रिंगज़ाइटी, टेक्स्ट क्लॉ जैसे कई रोगों का पता चला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें