अगर आप अधिक कसरत करते हैं या खूब दौड़ते हैं तो आपके लिए बीयर का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
आस्ट्रेलियाई शोध की मानें तो कम एल्कोहल युक्त पिंट बीयर में एक चुटकी नमक डालकर पीने से अधिक कसरत या दौड़ने के दौरान शरीर में होने वाली पानी की कमी की देर तक भरपाई हो सकती है।
लेकिन शर्त भी है..
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि इस मामले में 3.5 प्रतिशत या इससे कम मात्रा में एल्कोहल युक्त बीयर ही फायदेमंद है, अन्यथा इसका कोई फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है।
मेन्स हेल्थ में प्रकाशित इस शोध में शोधकर्ता बेन डेसब्रो के अनुसार, ''बीयर के ऐसे कई ब्रांड हैं जिनमें एल्कोहल की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। इनका संतुलित मात्रा में सेवन अधिक शारीरिक श्रम के दौरान होने वाली समस्याओं को कम कर सकता है। खासतौर पर अधिक दौड़ने के बाद रिकवरी में यह अधिक फायदेमंद है।''
अब तक है विपरीत धारणा
डेसब्रो के अनुसार, ''कई शोधों में यह प्रमाणित हुआ है कि एल्कोहल के सेवन से डीहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है इसलिए इस विषय में हम अभी और अध्ययन करेंगे।''