वैसे तो पीने वालों को पीना का कोई न कोई बहाना मिल ही जाता है लेकिन बीयर पीने का यह नया फायदा जानने का बाद अब आपके पास इसके सेवन की जायज वजह भी होगी।
कभी-कभी बीयर पीते हों तो होंगे ये पांच फायदे
हाल में हुए एक शोध में पाया गया है कि बीयर का संतुलित मात्रा में सेवन हमारी उम्र बढ़ाने में मदद कर सकता है। शोधकर्ताओं ने यह भी माना है कि कॉफी के अधिक सेवन से उम्र घट सकती है।
यहां खूब चलता है बीयर का दौर
शोधकर्ता प्रोफेसर मार्टिन क्यूपेक के अनुसार, ''बीयर का सेवन हमारे डीएमए के अंतिम बुंदु टेलोमेयर्स को बढ़ाता है जबकि कॉफी में मौजूद कैफीन इन्हें घटाता है।''
उनका मानना है कि प्रति क्षण हमारे शरीर के क्रोमोज़ोम्स कॉपी होते हैं और हर नए क्रोमोज़ोम की नई कोशिकाएं छोटी होती जाती हैं। एल्कोहल की निर्धारित मात्रा इन टेलोमेयर्स को बढ़ाती है जिससे नई कोशिकाओं के बनने में आसानी होता है।
यह शोध पीएलओएस जेनेटिक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।