थकान दूर करने और खुद को पल भर में तरोताजा करने के लिए आमतौर पर हम बाजार में बिकने वाली एनर्जी ड्रिंक्स का सहारा ले तो लेते हैं पर इनमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स व आर्टिफिशियल शुगर सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद नहीं है।
तो क्यों न घर पर ही कुछ ऐसी ड्रिंक्स बनाई जाएं जो आपकी थकान दूर कर आपको तरोताजा भी रखेंगी और सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होंगी।
बनाना शेक
केले में पोटाशियम, विटामिन्स, मिनिरल्स और कैलोरी अच्छी मात्रा में है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और थकान दूर करने वाले एन्जाइम्स को बढ़ाते हैं।
जौ से बनी एनर्जी ड्रिंक
जौ में मौजूद अमीनो एसिड शरीर में ऊर्जा का स्तर तेजी से बढ़ाता है। जौ उबालकर उसके पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और थकान तेजी से दूर होती है।
गर्म पानी में शहद
गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा तो मिलती ही है, साथ ही फैट्स कम करने में भी आसानी होती है।
गाजर का जूस
गाजर में विटामिन, प्रोटीन और मिनिरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह मेटाबॉलिज्म ठीक रखने में भी मददगार है जिससे सुस्ती दूर होती है।
एप्पल शेक
सेब को दूध से मिलाकर शेक पीने से भी तुरंत एनर्जी मिलती है। इससे न सिर्फ थकान दूर होती है बल्कि आपको इंस्टैंट एनर्जी मिलेगी।