फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमेह के मरीजों के लिए काम की है यह जानकारी

Tue, 04 Nov 2014 12:21 PM IST
दुनिया 360/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ताजा अध्ययन में दावा किया गया है कि वजन कम करने वाली बेरिएट्रिक सर्जरी से टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम हो सकता है।
विज्ञापन


टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित 80 फीसदी वयस्क मोटापे या अधिक वजन से ग्रस्त हैं। ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर मार्टिन गुलीफोर्ड के मुताबिक बेरिएट्रिक सर्जरी मोटापाग्रस्त महिलाओं और पुरुषों को मधुमेह से बचाने में काफी कारगर उपाय साबित हो सकती है।

रिसर्च के अनुसार सर्जरी के बाद मधुमेह लगभग 80 फीसदी तक कम हो सकता है। बस हमें यह समझने की जरूरत है कि शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाने और स्वस्थ भोजन को बढ़ावा देने के साथ वजन कम करने की सर्जरी को मधुमेह से बचाव की रणनीति में कैसे शामिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने मोटापे से ग्रस्त 2,167 लोगों की पहचान की, जिन्हें मधुमेह नहीं था। ये लोग कुछ समय पहले मोटापा कम करने वाली तीन सर्जरी प्रक्रियाओं में से एक प्रक्रिया से गुजर चुके थे। सात साल तक इनकी तुलना नियंत्रित रोगियों से करने के बाद शोधकर्ता इस नतीजे पर पहुंचे हैं।

यह अध्ययन ′द लेनसेट डायबिटीज एंड इंडोक्रिनोलॉजी′ जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें