फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बच्चा कब मुस्कुराता है पहली बार

Fri, 07 Jun 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि बच्चा पहली बार अपने चेहरे का भाव कब बदलता है, वो पहली बार कब मुस्कराता है या चेहरे पर उसका दर्द पहली बार कब झलकता है? हाल में एक शोध में पाया गया है कि बच्चा पहली बार अपने चेहरे के भाव गर्भ के भीतर ही बदलता है।
विज्ञापन


डरहम और लैन्सेस्टर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर यह माना है कि गर्भ के दौरान बच्चे के विकास का हिस्सा उसके चेहरे के भाव भी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गर्भावस्था के दौरान होने वाले बदलावों के कारण गर्भ में मौजूद शिशु के चेहरे के भाव भी बदलते हैं।

शोधकर्ताओं ने 15 स्वस्थ भ्रूणों के 4डी स्कैन की मदद से बताया कि गर्भावस्था के 24वें हफ्ते में आमतौर पर बच्चा पहली बार मुस्कुराता है जबकि दर्द का भाव उसके चेहरे पर 36 सप्ताह के बाद आता है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि 36 हफ्ते के दौरान बच्चा भौंहे सिकोड़कर, नाक सिकोड़कर या मुंह खोलकर दर्द का इजहार कर सकता हैं।

डरहम यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता नज़ा रेज़लैंड ने बताया, 'इस शोध के माध्यम से गर्भ के दौरान बच्चों के चेहरे के भावों का पता लगाकर उनकी समस्याओं का पता लगाने में आसानी हो सकती है। गर्भावस्था के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत के लिए यह अध्ययन काफी महत्वपूर्ण है।' इस शोध का विस्तृत विवरण 'प्लस वन जर्नल' में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें