फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन से छुटकारे के लिए अब है नया उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल झड़ना अगर इस कदर बढ़ गया है कि आप गंजेपन के कगार पर पहुंच गए हैं तो इसका प्रभावी उपचार संभव है।
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने गठिया रोग के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा की मदद से गंजेपन का उपचार करने का दावा किया है।

Trending Videos

बाल उगाने में मिली सफलता

शोधकर्ताओं ने टोफासिटनिब साइट्रेट नामक दवा की मदद से 25 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर बाल उगाने में सफलता पाई है जो किसी रोग के कारण कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो चुका था।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस दवा की मदद से उन्होंने शुरुआती दो महीनों में बाल उगने में आशिंक सफलता पाई और आठ महीनों के भीतर वे पूर‌े सिर पर बाल उगाने में सफल हो गए।

शोधकर्ता डॉ. ब्रेट ए. किंग के अनुसार, ''एफडीए द्वारा स्वीकृत इस दवा की मदद से न सिर्फ हम सिर पर बाल उगाने में सफल हुए बल्कि भौंहों, पलकों आदि को भी दोबारा उगाने में भी हमें सफलता मिली है।''
विज्ञापन

नहीं है कोई साइड इफेक्ट

ब्रेट के अनुसार, ''इस उपचार की खासित है इस दवा का को साइड इफेक्ट नहीं है। इसी कारण हम इसे दूसरे मरीजों पर भी आजमाने का प्रयास करेंगे।''

उन्होंने इस दवा की मदद से गंजेपन के उपचार के लिए क्रीम बनाने की भी सिफारिश की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें