फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक जवां दिखने का नया उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय तक जवां दिखने के लिए अगर आप तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स पर पैसे बहाते हैं तो यह जानकारी आपके काम की है।
विज्ञापन


बेल्जियम की यूनिवर्सिटी ऑफ लेवेन के शोध की मानें तो डायबिटीज के उपचार में इस्तेमाल होने वाली मेटाफोर्मिन दवा की मदद से न सिर्फ लंबे समय तक जवां दिख सकते हैं बल्कि जीवनकाल भी बढ़ाया जा सकता है।

शोध में मिले चौंकाने वाले नतीजे

शोधकर्ताओं ने पाया क‌ि एंटीडायबिटिक दवा से कई प्रकार के ऑक्सीजन मॉलिक्यूल बनते हैं जिनकी वजह से कोशिकाएं अधिक समय तक रहती हैं।

शोधकर्ता वॉटर डे हेज़ के अनुसार, ''जब तक कोशिकाओं में टॉक्सिक ऑक्सीजन मॉलिक्यूल बनते हैं वे मजबूत रहती हैं और बाहरी तत्वों से रिएक्शन उनमें कम होता है। मेटफॉर्मिन इन मॉलिक्यूल की मात्रा बढ़ा देते है जिससे उम्र बढ़ती है और उनका जीवनकाल अधिक हो जाता है।''
विज्ञापन

शुरुआती दौर में मिली सफलता

शोधकर्ताओं का मानना है कि इस शोध में उनकी सफलता अभी शुरुआती दौर में है। उन्होंने मेटफोर्मिन की मदद से कोशिकाओं का जीवनकाल अभी तक तीन सप्ताह तक ही ‌बढ़ाया है और इसे अधिक प्रभावी बनाने के लिए वे फिलवक्त प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें