फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की थकान दूर भगाएगी इन हिस्सों की मसाज

Wed, 02 Oct 2013 08:15 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन भर कंप्यूटर के आगे काम और घर पर टीवी के सामने टाइमपास, आंखों में थकान, सिर में भारीपन और आंखों की घटती रोशनी जैसी समस्याएं तो होंगी ही। ऐसे में आंखों के आसपास के कुछ हिस्सों पर एक्यूप्रेशर मसाज आपको आंखों से जुड़ी समस्याओं से निजात दिला सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें, आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली कसरत के बारे में

आंखों के कुछ प्वाइंट्स में सर्कुलर मसाज व उंगली से दबाव बनाकर आप आंखों की थकान दूर कर सकते हैं।

आंखों की किरकिरी हैं ये पांच बड़े खतरे

पहला प्वाइंट
नाक के दौनों ओर निकली हड्डी को टटोलें और दोनों प्वाइंट्स पर उंगली से दबाव बनाएं। 30 सेकंड तक तेज दबाव बनाने के बाद छोड़ दें।

दूसरा प्वाइंट
आंखों की पुतली के ठीक नीचे प्वाइंट पर मध्यम उंगली से हल्का दबाव बनाएं। 10 से 15 सेकंड के बाद छोड़ दें।

तीसरा प्वाइंट
दोनों पलकों के मिलने वाले प्वाइंट पर उंगली से दबाव बनाएं और 15 से 20 मिनट बाद छोड़ दें।

चौथा प्वाइंट
भौहों की निचली हड्डियों पर हाथों से हल्की मसाज करें। इन पर अधिक दबाव न बनाएं। अंत में भौहों के बिल्कुल मध्य भाग पर दबाव बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें