फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरलः सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश को लेकर पूर्व विधायक ने दिया अमर्यादित बयान

Sun, 19 Nov 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनावी जनसभा में बोलते अजय कपूर
विज्ञापन
एक चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अमर्यादित टिप्पणी की। कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र के सफेद कालोनी में एक टीवी एक्टर के साथ उन्होंने जनसभा की थी। वीडियो वायरल होते ही सनसनी मच गई।
विज्ञापन



चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय कपूर ने सीएम और पूर्व सीएम पर आपत्तिजनक टिपपणी की। इन दिनों अजय कपूर क्षेत्र में टीवी कलाकारों के साथ पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं। शुक्रवार को किदवई नगर क्षेत्र के सफेद कालोनी में एक टीवी एक्टर के साथ उन्होंने जनसभा की थी। शनिवार को इस जनसभा का वीडियो वायरल हुआ, जिसे लेकर सनसनी मच गई।   सूचना के बाद फ्लाइंग स्क्वाड की टीम किदवई नगर थाने पहुंची और वीडियो क्लिपिंग जुटा कर उसकी जांच की। इसके बाद चुनाव आयोग से नियुक्त जोन तीन के जोनल मजिस्ट्रेट ने किदवई नगर थाने में पूर्व विधायक अजय कपूर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में किदवई नगर थाने में शनिवार रात करीब एक बजे पूर्व विधायक के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 और आइपीसी की धारा 504 के तहत मुकदमा दर्ज करने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें