फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 अभिनेता राजपाल की बेटी को आज ब्याहने जाएंगे संदीप, ये होंगी खास बातें

Sun, 19 Nov 2017 04:19 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
तिलक रस्म में भाग लेते राजपाल यादव
विज्ञापन
बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव की बेटी ज्योति को ब्याहने के लिए भरथना के कुशगवां अहीरान गांव के संदीप यादव रविवार को बारात लेकर जाएंगे। संदीप की बारात राजपाल यादव के पैतृक गांव शाहजहांपुर के कुंडा गांव जाएगी।  शनिवार को संदीप के घर पर ब्याह के पूर्व की रस्मों के तहत तेल व मंडप की रस्में हुईं।
विज्ञापन



कुशगवां अहीरान गांव निवासी किसान हाकिम सिंह के  पुत्र संदीप यादव आगरा में सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उनका विवाह अभिनेता राजपाल यादव की पुत्री ज्योति उर्फ मौनी से तय हुआ।  फिल्मी सितारे की पुत्री का भरथना के  एक गांव में संबंध होने का कारण संदीप के चचेरे भाई डॉ. योगेश यादव से राजपाल की दोस्ती होना है। कई वर्ष पूर्व जब इटावा में पं. देव प्रभाकर शास्त्री  दद्दा जी का पार्थिव शिवलिंग बनाने का कार्यक्रम हुआ था, तब राजपाल कई दिन तक यहां रहे थे। तभी संदीप के भाई से उनकी दोस्ती होने के  कारण राजपाल का संदीप के घर आना जाना रहा। उनका संदीप के घर से नाता और गहरा हुआ। समय बीतने के साथ ही राजपाल ने संदीप को अपनी पुत्री ज्योति के लिए पसंद किया और शादी तय हुई।


संदीप व ज्योति 19 नवंबर को परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे। शनिवार को संदीप की बहनें सरला यादव, शैलेंद्र व सरिता यादव ने तेल की रस्में निभाई। वह अपने पतियों के साथ शादी में सम्मिलित होने आई हैं। शादी की व्यवस्थाएं संदीप के भाई राजेश यादव, निशांत यादव व मुकेश यादव संभाले हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को 175-200 के करीब बाराती शाहजहांपुर जाएंगे। इसके लिए करीब 50-60 गाड़ियों की व्यवस्था की गई हैं। 
विज्ञापन



ज्योति का लहंगा मुंबई से बनकर आया
संदीप ने बताया कि ज्योति के लिए लहंगा मुंबई के डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है। इसके अलावा शादी के अन्य सामान की शॉपिंग आगरा से की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ससुराल में पिछले चार दिन से सजावट का कार्य चल रहा है। मुंबई से आए हलवाई भी जुटे हुए हैं। 


छोटे व बड़े परदे के सितारों को देखने को ग्रामीण उत्सुक
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल की बेटी की शादी हो और उसमें फिल्मी व टीवी कलाकार न हों। इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। ग्रामीणों का मानना है कि इस शादी में बड़ी संख्या में फिल्मी व टीवी कलाकार आएंगे। कलाकारों को करीब से देखने के लिए ग्रामीण उत्साहित हैं। इसी उत्सुकतावश ग्रामीणों में बारात जाने को लेकर खासा उत्साह है। संदीप के अनुसार आशुतोष राणा सहित कई छोटे बड़े कलाकारों के शादी में आने की जानकारी मिली है। उनके अनुसार टीवी कलाकार अधिक होंगे। 


मौनी से मिलने का संदीप को बेसब्री से इंतजार
करीब डेढ़ वर्ष पूर्व संदीप का ज्योति उर्फ मौनी से रिश्ता तय हुआ था। संदीप के  अनुसार रिश्ता तय होने के बाद उसकी मौनी से मुलाकात तो नहीं हुई, पर फोन के जरिए बातें जरूर होती थीं। अब जब शादी करीब आ गई है तो बेसब्री भी बढ़ गई कि मौनी से उसका मिलन जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें