फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटा पाएंगे या नहीं, बताएगा व्यक्तित्व

Tue, 10 Sep 2013 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने के लिए आपकी नजर में क्या ज्यादा जरूरी है, भोजन के मामले में आप कितना मन मारते हैं या फिर जिम में आप कितने घंटों तक पसीना बहाते हैं? हाल में हुए एक शोध की मानें तो वजन बढ़ाना या घटना आपके व्यक्तित्व और इरादों पर अधिक निर्भर करता है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना है कि लोगों का व्यक्तित्व और लक्ष्य के प्रति उनका रवैया यह तय करता है कि वे वजन घटाने की अपनी कोशिश में कितने कामयाब हो सकते हैं।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि उसूलों के पक्के और सादगी में विश्वास रखने वाले लोग वजन घटाने की अपनी कोशिश को लेकर अधिक अनुशासित रहते हैं। वे वजन घटाने से जुड़ी छोटी-छोटी बातों जैसे रात में आठ बजे के बाद न खाना, कम मात्रा में कई बार खाना आदि को गंभीरता से लेते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर शोधकर्ताओं ने माना कि जो लोग अपने उसूलों के साथ समझौता कर लेते हैं, वे वजन घटाने की कोशिश में अक्सर नाकाम होते हैं क्योंकि वे ऐसे प्रयास गंभीरता से नहीं लेते हैं।

बढ़ते वजन से परेशान हैं तो लें ये सात फाइबर युक्त डाइट
पैसे की चाहत देती है वजन घटाने की प्रेरणा

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों की दिनचर्या, मनोविज्ञान, खानपान और सेहत से जुड़े सभी पहलुओं पर अध्ययन किया और माना कि भले ही व्यक्तित्व वजन घटाने की आपकी कोशिश को प्रभावित करता है फिर भी अगर अनुशासन बरता जाए तो वजन घटाना हर किसी के लिए आसान हो सकता है।

शोधकर्ता जिन केलर के अनुसार, ''मनोविज्ञान डाइटिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वजन घटाने में सफलता के लिए जरूरी है कि व्यवहार पर नियंत्रण हो। यह जैविकी, मनोविज्ञान औप पर्यावरण, तीनों पर पूरी तरह निर्भर करता है।''
विज्ञापन


इस शोध का विस्तृत विवरण जर्नल ऑफ कन्ज्यूमर अफेयर में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें