डाइट पर दें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
किडनी स्टोन से बचने के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बार-बार पथरी की समस्या से बचने रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नमक का सेवन कम करें और संतुलित आहार लें।
- फल, सब्जियां, साबुत अनाज और सामान्य मात्रा में कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
- बिना जरूरत अधिक मात्रा में विटामिन-सी या कोई भी सप्लीमेंट लेने से बचें।
- अगर आपको अक्सर पेट में तेज दर्द के साथ बुखार, कंपकंपी, लगातार उल्टी या पेशाब बंद होने जैसी समस्या हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। पथरी के साथ संक्रमण या पेशाब के रास्ते में रुकावट गंभीर हो सकती है। सही जांच और समय पर इलाज से दोबारा पथरी बनने का जोखिम कम किया जा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।