वैसे तो कोरोना की जांच अस्पतालों में या निजी लैब में की जा रही है, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इसे और भी आसान बना दिया है। अब कोरोना की जांच आप घर पर भी कर सकेंगे। दरअसल, अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहली सेल्फ कोविड टेस्ट किट को मंजूरी दे दी है। इसकी खास बात ये है कि यह टेस्ट किट महज 30 मिनट में पॉजिटिव या निगेटिव की रिपोर्ट दे देता है। यह जानकारी अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टेस्ट किट का निर्माण ल्यूकिरी हेल्थ ने किया है।