कार्यक्रम के दौरान अमित शाह (फाइल)
- फोटो : एएनआई
सेहत के लिए जरूर निकालें समय
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, देश के युवाओं को अभी 40-50 साल और जीना है और देश की प्रगति में योगदान देना है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे अपने शरीर के लिए दो घंटे और अपने मस्तिष्क के लिए छह घंटे की नींद लें। यह अच्छी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होगा। यह मेरा अपना अनुभव है जो मैं आज यहां साझा करने आया हूं।
उन्होंने कहा, अगर आज के 4 साल पहले मुझे इस कार्यक्रम में बुलाया जाता तो मैं शायद न आता क्योंकि उस वक्त मैं इन विषयों पर बात करने के योग्य नहीं था हालांकि दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से मैंने अपनी सेहत में विशेष लाभ प्राप्त किया है। सभी लोगों को भी इन उपायों से स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।
महात्मा बुद्ध से जुड़ा एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि गृह मंत्री ने बताया, एक बार मां अपने बच्चे को लेकर बुद्ध के पास पहुंची और कहा कि ये बहुत ज्यादा गुड़ खाता है आप इसे समझाइए। बुद्ध ने उन्हें एक सप्ताह बाद आने को कहा। मां अपने बेटे को लेकर दोबारा पहुंची तो महात्मा बुद्ध ने बच्चे से कहा, बेटा आप ज्यादा गुड़ मत खाइए, इससे नुकसान होगा। बेटे की मां ने बुद्ध से कहा कि यही बात आपने एक सप्ताह पहले क्यों नहीं बताई तो बुद्ध ने कहा कि मैं खुद भी बहुत गुड़ खाता था इसलिए मैं अपनी आदत सुधारकर नसीहत देना चाहता था।
इस कहानी के पीछे तात्पर्य ये हैं कि मैं कुछ वर्षों पहले खुद स्वस्थ नहीं था, लेकिन किसी महात्मा की सलाह पर जीवनचर्या में बदलाव किया जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।
अच्छी सेहत के लिए नींद जरूरी
- फोटो : adobe stock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी देते हैं अच्छी नींद लेने की सलाह
कई अध्ययनों में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रात की अच्छी नींद लेने की सलाह देते रहे हैं। अच्छी नींद समग्र स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए महत्वपूर्ण है, यह शारीरिक और मानसिक कार्य, प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती, याददाश्त ठीक रखने और दीर्घकालिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक होती है। इसी तरह से आहार में सुधार करके आप डायबिटीज-ब्लड प्रेशर सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचे रह सकते हैं।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।