फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोले बनाने की मेहनत नाकाम करती हैं ये तीन गलतियां

Sat, 06 Jul 2013 12:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान या ऋतिक रोशन जैसे डोले बनाने की धुन में अगर आप जिम में दिन-रात एक कर रहे हैं और फिर भी मेहनत का मनचाहा नतीजा आपके बाइसेप्स पर नजर नहीं आता तो निराश होने के बजाय जरा अपने वर्कआउट पर नजर डालें।
विज्ञापन


आपके वर्कआउट की ये तीन गलतियां डोले बनाने की आपकी सारी मेहनत पर पानी फेरने का काम कर सकती हैं।

गलती नं. 1 - आप बहुत अधिक वजन उठा रहे हैं।
जिम में वेट लिफ्टिंग के दौरान यह कतई न भूलें कि आप यहां पर वर्कआउट कर रहे हैं न कि जंग के मैदान में हैं। आपको जान देने की जरूरत कतई नहीं है। आप वजन उठाएं, लेकिन बहुत हेवी वेट से दूरी रखें। हल्के और अधिक रेप्स ही वेट लिफ्टिंग का सबसे कारगर तरीका हैं।

मिल्खा सिंह जैसी एथलीट बॉडी बनाने के फरहान अख्तर ने क्या किया, जानने के लिए यहां क्लिक करें।

गलती नं. 2 - मांसपेशियों पर अधिक तनाव।
वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों को अगर जरा भी ब्रेक नहीं दे रहे हैं तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। लगातार एक्सरसाइज से मसल्स का तनाव डोले बनाए या न बनाए, लेकिन आपको चोटिल जरूर कर सकता है।
विज्ञापन


गलती नं. 3 - सही वर्कआउट का चयन नहीं कर रहे हैं।
बाइसेप्स हों या ट्राइसेप्स, अच्छी मसल्स के लिए जरूरी है विभिन्न प्रकार के कर्ल। अगर आप वर्कआउट के दौरान एक तरह के कर्ल ही बार-बार कर रहे हैं तो इसका पूरा फायदा आपको नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


अच्छा तरीका यह है कि वर्कआउट के दौरान एक जैसे कर्ल करने के बजाय बार्बेल कर्ल, डंबल कर्ल स्टैंडिंग कर्ल का कांबिनेशन बनाकर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें