फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के साथ गलती से भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो बन जाएगा जहर

Fri, 09 Mar 2018 12:07 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Almond Milk
यह तो हम सभी जानते हैं कि दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन शायद आप इस बात से अंजान होंगे कि अगर इसका सेवन गलत  चीजों के साथ हो जाये तो यह हमारे लिए जहर का काम करते है। दूध के साथ हम जिन चीजें का सेवन करते हैं इन सब का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। बहुत सारे लोग इस बात से अंजान हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दूध के साथ आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Curd
-दूध के साथ दही कभी नहीं खानी चाहिए। इन्हें साथ खाने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या हो सकती है। दही खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद दूध पीना चाहिए।
-उड़द की दाल के साथ कभी भी दूध का सेवन ना करें। यह हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 5
fruits
-दूध पीने के पहले और बाद में या फिर साथ में कुछ फल नहीं खाने चाहिए। अगर आप इसके साथ संतरा, अन्नास जैसे खट्टे फल का सेवन करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इनका साथ में सेवन करने से खाना सही से नहीं पचता और उल्टी की संभावना रहती है।
 

4 of 5
fish
-दूध के साथ जामुन, मूली, मछली आदि भी नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह चीजें दूध के साथ विपरित प्रभाव देती हैं। दूध के साथ इन चीजों का सेवन करने से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं।
-दूध के साथ नमक या करेला का सेवन बिलकुल नहीं लेना चाहिए। यह भी हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bread butter
-कई लोग नाश्ते में दूध के साथ ब्रेड-बटर लेते हैं लेकिन दूध अपने आप में पूरा आहार है। इन सब चीजों का साथ में सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अधिक मात्रा एक-साथ नहीं लेनी चाहिए। इसलिए दूध को अकेले लेना ही बेहतर है।
-रात को सोने से तीन घंटे पहले दूध पीएं तो ज्यादा हितकारी होता है. रात को ज्यादा गरम दूध पीने से जहर का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें