मल्टिपल स्क्लेरोसिस
मल्टिपल स्क्लेरोसिस ब्रेन से जुड़ी ऐसी बिमारी है जो कि सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर अटैक करती है। यह एक प्रकार की ऑटो इम्यून बिमारी है। यह ब्लड के माध्यम से ब्रेन तक पहुंचती है तथा अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। इस बिमारी के शुरूआत में सिर्फ सूजन होती है किन्तु बाद में यह धीरे-धीरे पूरे शरीर के सिस्टम को बिगाड़ना शुरू कर देती है। मल्टिपल स्क्लेरोसिस से दुनियाभर में तेईस लाख लोग पीड़ित हैं। महिलाओं में यह बिमारी पुरुषों के मुकाबले अधिक होती है। शरीर में जब रोग की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है,तो यह बिमारी शरीर को अपनी चपेट में ले सकती है। इस बिमारी में कोशिकाओं की वृद्धि रुक जाती है। इसकी वजह से ब्रेन और स्पाइनल कॉर्ड पर दाग उभर आते हैं। इस बिमारी का समय पर इलाज न कराने से यह विकलांग तक कर सकती है।