फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मिर्च के फायदे: एलर्जी से लेकर इन समस्याओं से मिलेगी राहत

Fri, 02 Aug 2019 06:48 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
किंग ऑफ स्पाइस नाम से प्रचलित काली मिर्च गर्म मसालों में प्रमुख है। काली मिर्च खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गर्म मसालों का तो अहम हिस्सा है, साथ ही यह औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। काली मिर्च हमारे खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि कई बिमारियों जैसे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से लेकर पेट से जुड़ी बिमारियों के इलाज में भी सहायक साबित होती है। काली मिर्च से जुड़े फायदे और गजब के नुस्खे आगे की स्लाइड में जानें।
विज्ञापन

2 of 6
सर्दी खांसी होने पर चाय बनाते समय आठ-दस काली मिर्च के साथ दस-पंद्रह तुलसी केे पत्तों को उसमें डालकर पीनें से आराम मिलता है। खांसी में आराम के लिए सौ ग्राम गुड़ पिघला कर उसमें बीस ग्राम काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। थोड़ा ठंडा होने के बाद उसकी छोटी-छोटी गोलियां बना ले, दो-दो गोलियों का सेवन खाने के बाद करें खांसी से राहत मिलेगी। सूखी खांसी से आराम पाने के लिए दो चम्मच दही तथा एक चम्मच चीनी और छह ग्राम पीसी काली मिर्च को चाटने से राहत मिलेगी। जुकाम के कारण बनने वाले कफ से आराम पाने के लिए एक चम्मच शहद में दो-तीन पिसी हुई काली मिर्च में एक चुटकी भर हल्दी मिलाकर खाने से राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
दस ग्राम सोंठ, काली मिर्च पिसी इलायची और मिश्री को पीस कर चूर्ण बना लें। इसमें बीज निकले हुये मुनक्का और तुलसी के दस पत्ते पीसकर डालें और सही तरह से मिला लें। इस मिश्रण की गोलियां बनाकर सुखा लें। इसे नाक में एलर्जी होने पर सुबह शाम दो-दो गोलियां गर्म पानी के साथ लें। नाक से बहता खून बंद करने के लिए पिसी काली मिर्च पुराने गुड़ के साथ खाएं। बैठे गले को ठीक करने के लिए सात काली मिर्च और सात बताशे रात को सोने से पहले चबाकर खाएं। अगर बुखार है तो तुलसी, काली मिर्च और गिलेय का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है।

4 of 6
फेफड़े तथा सांस नली में संक्रमण होने पर काली मिर्च और पुदीने की चाय पीएं। इसके अलावा पिसी काली मिर्च, घी और मिश्री बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे सुबह शाम एक-एक चम्मच लें। काली मिर्च और काला नमक दही में मिलाकर खानें सेे पाचन संबंधी समस्या दूर होती है। छाछ में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर पीनें से पेट के कीटाणु मरते है और पेट की बिमारियां दूर होती है। एक कप पानी में आधा नींबू का रस,आधा चम्मच पिसी काली मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिलाकर पीने से पेट में होने वाली गैस की समस्या से निजात मिलता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
बवासीर के रोग में आराम पाने के लिए बीस ग्राम काली मिर्च, दस ग्राम जीरा और पंद्रह ग्राम शक्कर या मिश्री पीस कर मिश्रण बना लें। इसे सुबह शाम पानी के साथ फांक लें। काली मिर्च आंखों के लिए बेहद उपयोगी होता है। भुने आटे में देसी घी,काली मिर्च और चीनी मिलाकर मिश्रण बनाएं। सुबह शाम पांच चम्मच मिश्रण का सेवन करें। दांतो के पायरिया से निजात पाने के लिए काली मिर्च को नमक के साथ मिलाकर मंजन करना चाहिए। इससे दांतो में चमक और मजबूती बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्लड प्रेशर को काबू में करने के लिए दिन में लगभग दो-तीन बार पांच काली मिर्च के दानों के साथ बीस किशमिश के दानों का सेवन करें। हाई ब्लड प्रेशर में आधा गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर दो-दो घंटे के अंतराल में पीने से आराम मिलता है। एक गिलास गाजर के रस में नमक और पिसी काली मिर्च मिलाकर पीने से चेहरे पर झाईयों से राहत मिलेगी तथा चेहरे पर झाइयां होने पर काली मिर्च, जायफल और चंदन तीनों का पाउडर बराबर मात्रा में मिलाएं। दो-तीन चुटकी पाउडर को थोड़े पानी में मिलाकर उबटन बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने पर सादे पानी से चेहरा धुल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें