फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को फिट रखेंगे ये व्यायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही महिलाओं अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर कितनी भी जागरूक क्यों न हों, पर बात जब अपना खयाल रखने की आती है तो घर और बाहर के कामों को संभालते-संभालते वे भूल ही जाती हैं कि व्यायाम उनकी फिटनेस का कितना अहम हिस्सा है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज (व्यायाम) हैं जिनको अगर जरूरत के अनुसार दिनचर्या में शामिल किया जाए, तो छरहरी काया हमेशा बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


ऐरोबिक्स से घटाएं वजन
हल्की एक्सरसाइज और संगीत, दोनों अगर रुटीन का हिस्सा हों तो व्यायाम में मन भी लगेगा और थकान बी कम होगी। तो क्यों न ऐरोबिक्स से शुरुआत की जाए। एक दिन में अगर आप दस मिनट भी ऐरोबिक्स करती हैं तो महीने भर में तीन से पांच किलो वजन तो आराम से ही कम कर सकती हैं।

डांस के साथ वेट लॉस
अगर आपको थोड़ा भी डांस का शौक है तो संकोच छोड़ इसे एक्सरसाइज की तरह दिनचर्या में डाल लें। मोटापा घटाने के लिए इससे आसान तरीका तो शायद ही कुछ होगा। शौक भी पूरा होगा और अतिरिक्त कैलोरी भी घटेगी।
विज्ञापन


साइक्लिंग से हो दिन की शुरुआत
अगर आपने वजन को नियंत्रित करने करने के लिए वेट लॉस प्रोग्राम शुरू किया है तो साइक्लिंग से खुद को फिट रखने में यह बड़ा कारगर नुस्खा है। रोज सुबह आधे घंटे की साइक्लिंग से आप महीने में पांच से सात किलो वजन कम कर सकती हैं।

तेजी से घटाना है वजन तो स्विमिंग करें
स्विमिंग यानी तैराकी चर्बी घटाने के लिए बहुत फायदेमंद व्यायाम है। अगर आप तैराकी जानती हैं तो हफ्ते में कम से कम तीन दिन तैराकी तो कर ही लें, वजन तेजी से गिरेगा। हां, ध्यान रखें कि गर्मियों में स्विमिंग के दौरान त्वचा टैन न हो।

खेल-खेल में वेट लॉस
मोटापा तेजी से घटाने के लिए रोज टेनिस या बैडमिंटन खेलना भी बेहतरीन विकल्प है। इससे बाजू व जांघ पर जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसके अलावा रोज सुबह टहने या दौड़ने से भी वजन कम होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें