जो लड़कियां बर्गर, पिज्जा जैसे फास्ट फूड खाने की शौकीन हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना अधिक होती है। ये बात एक नए शोध में सामने आई है।
ये तो सभी जानते हैं कि ऐसी चीजें जिनमें शुगर, कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा होती है उन्हें खाने से कैंसर और दिल की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन इस शोध के मुताबिक किशोरावस्था में लड़कियों में स्तन ग्रंथियों का विकास होता है और ऐसे में ये चीजें उनकी सेहत पर उल्टा असर डालती हैं।
इन्हें खाने से टीनएज लड़कियों में 45 की उम्र से पहले ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है। इसके लिए उन्होंने लड़कियों को हरी -सब्जियां और हेल्दी खाना खाने की सलाह दी है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, जो लड़कियां लंबे समय से फास्ट फूड खाते आ रही हैं उनमें मेनोपॉज से पहले ही ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
हालांकि उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अलग-अलग लड़कियों में इसके अलग-अलग कारण भी हो सकते हैं। ये शोध लॉस-एंजेलिस की एक यूनिवर्सिटी में किया गया।