फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मानसिक विकार' और तनाव अब रोजगार को भी कर रहे प्रभावित, जानिए कैसे?

Sat, 24 Aug 2019 12:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आज के समय में किसी भी व्यक्ति से बात कर लें सबके पास किसी ना किसी चीज को लेकर तनाव है। युवाओं में तनाव बढ़ रहा है। लिहाजा वे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। काम और जीवन के बीच संतुलन ना बना पाना, ऑफिस के काम का ज्यादा प्रेशर होना और हर छोटी बात पर ज्यादा सोचना तनाव का बड़ा कारण बनता जा रहा है। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकाला गया तो कब डिप्रेशन का शिकार हो जाएंगे आपको पता नहीं चलेगा। इसके कुछ लक्षण ऐसे हैं, जिससे आपकी सेहत तो प्रभावित हो ही रही है, अब रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हाल ही में प्रकाशित हुई स्टडी में सामने आया है कि जिन लोगों को 25 साल की उम्र से पहले मानसिक विकार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें अन्य लोगों की तुलना में रोजगार की कम संभावनाएं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हेलसिंकी विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता का कहना है कि मानसिक विकार से पीड़ित कई कारणों से नौकरी नहीं कर पाते हैं। हालांकि, पढ़ाई करने और नौकरी करने से पहले गंभीर मानसिक विकारों के इलाज के शुरुआती चरणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। 

4 of 5
स्टडी में सामने आया कि उन लोगों में रोजगार की दर सबसे कम थी जिन्हे सिजोफ्रेनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, 25 साल की उम्र के बाद काम करने वाले आधे से भी कम व्यक्तियों को मूड डिसऑर्डर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवास्था में गंभीर मानसिक विकारों वाले लोगों की कमाई काफी कम थी और बाद में भी सुधार नहीं हुआ। 1988 और 2015 के बीच फिनलैंड में रहने वाले 2 मिलियन से अधिक लोगों को इस स्टडी में शामिल किया गया। जिनकी उम्र 25 से 52 वर्ष के बीच में थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें