सेब स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी फल है। हर रोज एक सेब खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। सेब के बारे में कहावत भी है कि जो व्यक्ति सुबह उठते ही रोज एक सेब खाता है उसे कभी डॉक्टर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सेब आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है