फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार रहने वाला सर्दी-जुकाम हो सकता है साइनस का लक्षण, जानिए इस बीमारी से जुड़ी सभी जानकारी

Wed, 09 Sep 2020 05:48 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साइनस की बीमारी नाक की हड्डी बढ़ जाने की वजह से होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आमतौर पर बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है, परंतु अगर आप लगातार इस समस्या से परेशान रहते हैं तो हो सकता है आप साइनस की बीमारी से पीड़ित हों। साइनस की बीमारी नाक की हड्डी बढ़ जाने की वजह से होती है। सर्दी-जुकाम दो से चार दिनों में दूर हो जाता है, परंतु साइनस के मरीजों को लगातार सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान रहना पड़ता है। आज हम आपको साइनस की बीमारी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए साइनस की बीमारी के बारे में सबकुछ...
विज्ञापन

2 of 12
साइनस की बीमारी में सिर दर्द की समस्या होती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साइनस के लक्षण...
  • सिर दर्द 
साइनस की बीमारी में सिर दर्द की समस्या होती है। सिर दर्द होना साइनस का प्रमुख लक्षण है। अगर आप भी सिर दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं तो हो सकता है ऐसा साइनस की वजह से हो रहा हो। लगातार सिर दर्द की समस्या होने पर डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन

3 of 12
साइनस के मरीजों को नाक में भारपीन महसूस होने लगता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नाक में भारीपन महसूस होना
  • साइनस के मरीजों को नाक में भारपीन महसूस होने लगता है। नाक में सूजन आना भी साइनस का प्रमुख लक्षण है। अगर आपको भी ये लक्षण दिख रहे हैं तो डॅाक्टर से सलाह लें।

4 of 12
साइनस की बीमारी में खांसी और चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
खांसी और चेहरे पर सूजन
  • साइनस की बीमारी में खांसी और चेहरे पर सूजन जैसे लक्षण भी दिखाई देते हैं। अगर आपको लंबे समय तक खांसी की समस्या रहती है तो हो सकता है ऐसा साइनस की वजह से होता है। ये लक्षण दिखने पर डॅाक्टर से सलाह अवश्य लें।
अगली स्लाइड्स में जानिए साइनस के प्रकार...
विज्ञापन

5 of 12
एक्यूट साइनस- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
साइनस के चार प्रकार होते हैं...

एक्यूट साइनस
  • व्यक्ति के किसी तरह के वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आने की वजह से एक्यूट साइनस की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 12
क्रोनिक साइनस में नाक में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
क्रोनिक साइनस
  • क्रोनिक साइनस में नाक में सूजन और दर्द की समस्या होने लगती है। क्रोनिक साइनस में नाक के छेद्रों के आस-पास की कोशिकाएं सूज जाती हैं।
विज्ञापन

7 of 12
डेविएटेड साइनस में नाक का एक ही हिस्सा प्रभावित होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
डेविएटेड साइनस
  • डेविएटेड साइनस में नाक का एक ही हिस्सा प्रभावित होता है। डेविएटेड साइनस में नाक बंद हो जाती है और सांस में दिक्कत होने लगती है।

8 of 12
हे साइनस को एलर्जी साइनस के नाम से भी जाना जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
हे साइनस
  • हे साइनस को एलर्जी साइनस के नाम से भी जाना जाता है। हे साइनस उन लोग होता है जिन लोगों तो धूल के कणों और पालतू जानवरों से एलर्जी होती है।
अगली स्लाइड्स में जानिए साइनस के उपचार...

9 of 12
साइनस की बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया जा सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
आयुर्वेदिक तरीकों से इलाज
  • साइनस की बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से किया जा सकता है। इस बीमारी से परेशान लोगों को आयुर्वेदिक डॅाक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

10 of 12
साइनस की बीमारी में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन फायदेमंद रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन
  • साइनस की बीमारी में एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन फायदेमंद रहता है। एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन करने से साइनस की बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। दवाइयों का सेवन करने से पहले डॅाक्टर से अवश्य सलाह लें।

11 of 12
साइनस के मरीजों को नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नेजल स्प्रे
  • साइनस के मरीजों को नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। नेजल स्प्रे का इस्तेमाल करने से बंद नाक खुलती है और साइनस की समस्या में आराम मिलता है।
विज्ञापन

12 of 12
योगाभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
योगाभ्यास
  • योगाभ्यास करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना कपालभाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम इत्यादि करने से साइनस की बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नियमित रूप से योगाभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियां कोसों दूर।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें