फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस मंत्र से खुद को बनाएं फिट, ऐसे किया था 32 किलो वजन कम

Sat, 08 Jun 2019 01:40 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जितनी फिट हैं, उतनी ही खूबसूरत भी हैं। उम्र के साथ उनकी फिटनेस और ब्यूटी निखरती ही जा रही है। 43 की उम्र में भी शिल्पा की खूबसूरती और फिटनेस में कोई कमी नहीं आई है। फिटनेस के लिहाज से वह अपने फैंस के लिए आदर्श हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है। 





 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी हमेशा एक स्लोगन पर जोर देती हैं कि 'योगा से ही होगा'। शिल्पा के अनुसार, बेटे को जन्म देने के बाद योग के माध्यम से ही चार महीने में 32 किलो से ज्यादा वजन कम किया था। वहीं योग के साथ अपने खान पान पर भी ध्यान रखें, क्योंकि शरीर को फिट रखने के लिये 30 प्रतिशत योग का और 70 प्रतिशत भोजन का योगदान होता है। आप योग करते हुए क्या खा रहे हैं यह महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा कहती हैं कि, ‘अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? हमेशा मैं अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हूं और हेल्दी लाइफस्टाइल को। शिल्पा डाइटिंग में बिल्कुल भी विश्वास नहीं करती हैं। इसकी बजाय हेल्दी और संयमित डाइट लेती हैं। कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त आहार पर उनका विशेष जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर और ब्राउन पास्ता। 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी नाश्ते में एक कटोरी दलिया और चाय लेती हैं। इसके बाद वो योग करती हैं। लौटने के बाद प्रोटीन शेक, खजूर और आठ किशमिश खाती हैं। दोपहर के खाने में वो घी लगी रोटी, सब्जी और दाल भी खाती हैं। मीठे में उन्हें कुल्फी और चॉकलेट पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा वर्कआउट सेशन के दौरान प्रोटीन शेक पीती हैं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेती हैं और पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हैं। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन सप्ताह में छह दिन ही हेल्दी खाना खाती हैं जिसमें शाकाहारी पौष्टिक भोजन ही शामिल होते हैं। शिल्पा रात आठ बजे के बाद खाना नहीं खाती हैं। रविवार के दिन शिल्पा कोई भी डाइट नहीं फॉलो करती हैं। इस दिन सबकुछ अपनी पसंद का खाती हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें