प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संक्रमण का इलाज कैसे किया जाता है?
ज्यादातर लोग एंटीबायोटिक दवाओं के बिना चार से सात दिनों के भीतर सैल्मोनेला संक्रमण से उबर जाते हैं, लेकिन जो लोग इस संक्रमण से बीमार पड़ गए हैं, उन्हें लंबे समय तक अतिरिक्त तरल पदार्थ पीना चाहिए, जब तक दस्त रहता है। इसके लिए एंटीबायोटिक उपचार के लिए सिफारिश तब की जाती है, जब-
- मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ा हो
- मरीज की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो
- मरीज पहले से एचआईवी संक्रमित हो या उसका कीमोथेरेपी उपचार चल रहा हो
- मरीज की आयु 50 वर्ष से अधिक हो और उसे हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याएं हों
- मरीज 65 या उससे अधिक उम्र का हो
- बच्चा नवजात हो (12 महीने से छोटा)