कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने के बाद लोग सांस संबंधी समस्याओं के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों के कोरोना से ठीक होने के बाद क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होने की संभावना है। शोधकर्ताओं ने यह खुलासा कोरोना से स्वस्थ हो चुके 2,900 से अधिक लोगों की जांच के बाद किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जो लोग पहले से ही श्वसन तंत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, यदि वे कोरोना से संक्रमित हो जाते हैं तो उन्हें ठीक होने के बाद भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।