फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! जरूरत से ज्यादा नमक दे सकता है इन बीमारियों को न्योता, संभल जाएं

Sat, 25 Aug 2018 09:57 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेंधा नमक
विज्ञापन
एक शोध में पाया गया है कि अगर आप रोजाना पांच ग्राम सोडियम से एक ग्राम भी अधिक मात्रा में इसका सेवन करती हैं, तो आपको हाई ब्लडप्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। अधिक मात्रा में सोडियम खाने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में 2.86 एमएमएचजी की वृद्धि होती है।
विज्ञापन


हालांकि, शोध में पाया गया कि नमक आपके स्वास्थ्य को तब तक हानि नहीं पहुंचाता, जब तक कि आप एक निर्धारित मात्रा से लगभग दोगुना नमक का सेवन नहीं करतीं। पांच ग्राम सोडियम 12.5 ग्राम नमक के बराबर होता है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, व्यक्ति को दिन में पांच ग्राम नमक की मात्रा लेनी चाहिए। ‘द लैंसेट’ पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में भारत समेत 18 देशों के लगभग 95,700 लोगों को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें