फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान करने वालों के पास रहने से युवाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है बुरा असर

Wed, 22 Aug 2018 05:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धूम्रपान करने वालों के निकट एक घंटा रहना भी किशोरों के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। उन्हें सांस लेने और व्यायाम करने में दिक्कत हो सकती है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है। 
विज्ञापन


अध्ययन में 2014-15 के एक सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें अमेरिका में 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों में तंबाकू के इस्तेमाल और उससे जुड़ी संबंधित समस्याओं को शामिल किया गया है। 

इस अध्ययन में धूम्रपान नहीं करने वाले 7,389 ऐसे किशोरों को शामिल किया गया है, जिन्हें अस्थमा की शिकायत नहीं है। अमेरिका के सिनसिनाटी विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया है कि तंबाकू धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहने वाले किशोरों में श्वसन संबंधी समस्याएं विकसित होने का खतरा अधिक होता है। इस अनुसंधान का प्रकाशन ‘पीडीऐट्रिक्स’ जर्नल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें