फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान ये बड़ी गलती कर रही हैं गर्भवती महिलाएं, नवजात को हो सकता है जान का खतरा: स्टडी

Tue, 12 Mar 2019 04:12 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रेग्नेंसी  के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि मां के स्वास्थ का सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। ऐसे में एक स्टडी सामने आई है जिसपर प्रेग्नेंट महिलाओं को विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप प्रेग्नेंसी  के दौरान हर रोज एक सिगरेट पीती हैं तो सावधान हो जाइए। 
विज्ञापन

2 of 5
इस स्टडी के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान रोजाना एक सिगरेट पीने से नवजात बच्चों में अचानक होने वाली अप्रत्याशित शिशु मृत्यु ( sudden unexpected infant death ) का अधिक खतरा होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : facebook
ऐसे में एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे की अचानक मौत हो जाती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस अवस्था के लक्षण जांच से पहले सामने नहीं आ पाते हैं। वो महिलाएं जो एक दिन में औसतन 1 से 20 सिगरेट पीती थीं, उनमें एसयूआईडी की संभावना हर एक सिगरेट के साथ 0.07 बढ़ गई है। 

4 of 5
- फोटो : facebook
इस स्टडी में खास तौर पर कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, अमेरिका में लगभग 2 करोड़ प्रेग्नेंट महिलाओं की स्मोकिंग की आदतों का विश्लेषण किया गया है। इसमें उन महिलाओं को भी शामिल किया गया जो प्रेग्नेंसी के तीन महीने पहले स्मोकिंग करती थीं और फिर पहली तिमाही में छोड़ देती थीं। जिसमें पाया गया कि पहली तिमाही में स्मोकिंग छोड़ने के बावजूद एसयूआईडी का खतरा अधिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : facebook
सिएटल के चिल्ड्रन रिसर्च इंस्टिट्यूट की लेखिका टाटियाना एंडरसन के अनुसार, यह बात सामने आ चुकी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान स्मोकिंग करने से नवजात शिशुओं में मृत्यु का खतरा दोगुना रहता है। तो महिलाओं को यह बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि अगर प्रेग्नेंसी से पहले और बाद की अवस्था में स्मोकिंग छोड़ दें तो इससे उनके शिशुओं में मृत्यु के खतरे को कम किया जात सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें